देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया। वे ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग सायं चार बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को दिल का दौरा पड़ने के बाद गत 12 अप्रैल को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर ऋषिकेष एम्स मेें भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उन्हें फिर दिल का दौरा पड़ा, इस बार उन्हें डाक्टर बचा नहीं पाए। वे मासिक पत्रिका रीजनल रिपोर्टर के संपादक थे। श्री असनोड़ा विगत 30 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *