उत्तराखंड ताज खबरें

वन विभाग में फारेस्टगार्ड के 894 नए पदों पर होगी भर्ती

  • आयोग इसी माह के अंत तक विज्ञप्ति जारी कर सकता है

देहरादून। उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा। उत्तराखण्ड वनविभाग में फारेस्टगार्ड के काफी पद खाली हैं, जिनमें से 1218 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विभाग ने अब 894 नए पदों के लिए फिर आयोग को अधियाचन भेज दिया है। फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वन विभाग ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इसका अधियाचन भेज दिया है। इस पर आयोग इसी माह के अंत तक विज्ञप्ति जारी कर सकता है। हाईकोर्ट ने वन विभाग में खाली सभी पद छह माह के अंदर भरने के निर्देश दिए हैं।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वर्तमान में 1218 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जुलाई और अगस्त में फिजिकल होना है। वहीं विभाग ने शुक्रवार को ही 894 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए अधियाचन आयोग को भेज दिया है। उम्मीद है कि जून अंतिम सप्ताह में इन पदों के लिए आयोग विज्ञप्ति निकाल देगा। इसके बाद जुलाई से इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS