हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लॉक डाउन का फायदा उठाकर रौब गालिब करने वाले एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक डमी हैंडसेट व एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर रौब गालिब कर रहा था। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का नाम ज्ञानेंद्र उम्र 24 वर्ष है। आरोपी हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र का रहने वाला है।
सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात फर्जी एसआई की वर्दी पहनकर कई चैक चैराहों पर रौब गालिब करता घूम रहा था। शक होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा सही जानकारी न दिए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अभय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शौकिया तौर पर दरोगा की वर्दी पहनकर घूमता है। लॉक डाउन के चलते लोगों पर रौब गालिब कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *