देहरादून। वीव केव प्रोडक्शन के बैनर तले एवं शेखर एस झा के निर्देशन में बनी फिल्म लिटिल बेबी का ट्रेलर रिलीज देहरादून के एक स्थानीय होटल में किया गया। फिल्म की विशेषता यह है कि पूर्णतः फिल्म का फिल्मांकन उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन पर किया गया है और 90 प्रतिशत कलाकार उत्तराखंड से हैं।
फिल्म बाप- बेटी के रिश्ते को जानने पहचानने और समझने की कोशिश करती है, जिसमें पिता के किरदार में प्रियांशु चटर्जी और बेटी के किरदार गुलनाज सिगनपोरिया ने निभाया है। फिल्म की निर्माता रिंकू सिंह और निर्देशक शेखर एस झा हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, डॉक्टर राकेश जैन चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग, दिलीप सिंह रावत विधायक लैंसडाउन, मुकेश कोली विधायक पौड़ी और एसपीएस नेगी यूएफए अध्यक्ष एवं फिल्म से जुड़े देहरादून के कलाकार नवनीत गैरोला, आदीप शर्मा, नीरज नेगी अभिनव शर्मा, कविता विर्मानी, माही पापरा औंड्रिला मुखर्जी, आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *