नैनीताल। लापता एक व्यक्ति का शव पाषाण देवी के मंदिर पास झील से बरामद हुआ। शव की शिनाख्त हरीश के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिनगर निवासी खेमचंद्र का बेटा 47 वर्षीय हरीश चंद्र 25 मार्च को लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और हारकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। हरीश चंद्र सहारा इंडिया में बतौर एजेंट काम करता था। इसके अलावा वह दुकानों में सामान सप्लाई का काम भी करता था। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एसओ विजय मेहता, एसआई दीपक बिष्ट व दलीप कुमार व कांस्टेबल शिवराज राणा समेत पुलिसकर्मी पहुंचे। नाव चालक की मदद से शव झील से बाहर निकाला। परिजनों को बुलाया तो उन्होंने शिनाख्त की। हरीशचंद्र की पत्नी व दो बेटे हैं सब को रोते बिलखते छोड़ गया। Post navigation एएचमटी के खाली पडे़ आवासीय भवनों को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अधिगृहित किया गया लापरवाहीः पीपीई किट की जगह एचआईवी किट भेज दी