रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्ना खेड़ी गांव में घेर के बाहर सो रहे किरताब सिंह नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में एसपी देहात नवनीत सिंह का कहना है कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, किरताब सिंह दलित समाज से ताल्लुक रखता है। गांव के बाहर अपने घेर में हर रोज की तरह सो रहा था। सुबह जब परिजन घेर में पहुंचे तो किरताब सिंह लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सूचना मिलने पर एसपी देहात नवनीत सिंह और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मामले में एसपी देहात नवनीत सिंह का कहना है कि किरताब सिंह काफी सालों से अपने गांव के बाहर बने अपने घेर में ही अकेले सोता था। सुबह उसके घरवालों को पता लगा कि किसी ने धारधार हथियार से किरताब सिंह की हत्या कर दी है। किरताब सिंह के गले और चेहरे पर वार किए गए हैं। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *