देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पर बनकर तैयार हुए 30 बेड के आईसीयू का मुआयना किया।

मुख्यमंत्री  को रायपुर के विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि आईसीयू में पांच बाईपेप मशीन भी लगाई गई हैं। सेन्टर हेड डॉ. बीपी सिंह ने कोविड केअर सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सकों व स्टाफ की संख्या बढ़ाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।

मुख्यमंत्री ने तत्काल ज़िलाधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ़ आदि के भोजन, पानी व आराम करने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *