देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त सूचना आयुक्त राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट को शहीद स्थल देहरादून में राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से शाल पहनाकर इनका अभिनंदन किया गया। समारोह में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना के अधिकार के क्रियान्वयन में योगेश भट्ट अपनी योग्यता का जनहित में निर्वाह करते हुए राज्य गठन के उद्देश्यों को भी पूरा करने में योगदान देंगे।
कार्यक्रम में सुशीला बलूनी,पूर्ण सिंह लिंगवाल,सुशील त्यागी, प्रदीप कुकरेती, मुकेश नारायण शर्मा, जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूरी, मोहन सिंह रावत,केशव उनियाल,पृथ्वी सिंह नेगी, मोहन सिंह खत्री, एडवोकेट अनिल शर्मा, गणेश, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी,सत्या पोखरियाल,प्रभात डंडरियाल,सुशील चमोली आदि भारी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed