देहरादून। राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने बुधवार को राज्यपाल ने राजभवन में सूचना आयुक्त पद की शपथ ली। राज्यपाल ने श्री भट्ट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बनीं चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास शामिल हैं। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा। योगेश की नियुक्ति पर तमाम पत्रकारों और राज्य आंदोलनकारी संगठनों से उन्हें बधाई दी है। ज्ञातव्य हो कि श्री भट्ट ने तीन दशक पूर्व पत्रकारिता की शुरुआत की थी और उन्होंने कई समाचार पत्रों में काम करते हुए अलग पहचान बनाई। योगेश पत्रकार हितों के मुद्दे पर भी हमेशा मुखर रहे हैं। उत्तरांचल प्रेस क्लब में महामंत्री और अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान छात्र जीवन में रहते हुए योगेश ने सक्रिय आंदोलनकारी की भूमिका निभाई। राज्य बनने के बाद भी तमाम मंचों पर उत्तराखंड से जुड़े सवालों पर योगेश की मुखरता निरंतर बनी रही। Post navigation धामी मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय भोपाल पानी पुल टूटा, वाहनों की लगी लम्बी कतार