हरिद्वार। राज्य आंदोलनकारी 2 अक्टूबर गांधी जयंती को काला दिवस के रूप में मनाएंगे और 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड के तत्कालीन आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकेंगे और शहीदों को प्रेम नगर आश्रम के घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि देंगे।  यह निर्णय चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड की चिन्हित प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शमशेर खान उत्तराखंडी की अध्यक्षता एवं महामंत्री जगमोहन सिंह नेगी के संचालन की समिति कार्यालय की सभा में  सर्व सम्मत निर्णय लिया गया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को आज 25 साल पश्चात भी सजा नहीं मिल पाई। पांडे ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के हुक्मरानों को शर्म आनी चाहिए कि 2 अक्टूबर 2019 को राज्य आंदोलनकारी काला दिवस मनाएंगे काली पट्टी बांध लेंगे। पाण्डेय ने कहा कि उस वक्त के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का पुतला फूकेंगे  तथा रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को प्रेम नगर आश्रम के घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि देंगे एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के अब तक हुक्मरानों के विरुद्ध प्रदर्शन भी करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से जेपी पांडे, सावित्री नेगी ,रश्मि चमोली ,मंजू लोनी, मधु नौटियाल ,किरण बिष्ट, राजा बिष्ट ,साधना नवानी ,कमला धोंडियाल ,सावित्री पटवाल, सुमन चैहान ,सीता देवी ,सतीश जैन, दिनेश धीमान चैधरी, अफजल अल्वी ,शमशेर खान उत्तराखंडी, रामदत्त नैनवाल, जगमोहन सिंह नेगी, आर एस नेगी ,आर एस मंडल, बीएल साहा ,आनंद सिंह नेगी ,रमेश रतूड़ी, रामदेव मौर्य, हेमराज सैनी, कामरेड भगवान जोशी ,कामरेड आरपी जख्मोला ,कामरेड विजय कुमार ,केशव देव सेमवाल, भीमसेन रावत ,विजय भंडारी ,विमला नैनवाल, कमला नेगी ,अंजू उपरेती, कमला पांडे, शीशपाल पोखरियाल, चंद्रावती गॉड ,संजय कानुडा उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *