देहरादून। कोरोना वायरस आज लगभग पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है। लाकडाउन के दौरान दिन रात जरूरतमंद के लिये भोजन एवं रसद पहुंचाने का काम कर रहे रायपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक जगमोहन सिंह राणा को कोरोना वारियर्स चुना गया। जिलाधिकारी देहरादून ने इसकी घोषणा की। बता दें की लॉकडाउन लगते ही रायपुर क्षेत्र में बस्तियों, मोहल्ले तथा पिछड़े इलाकों में राशन भोजन इत्यादि की व्यवस्था समय से कर रहे रायपुर थाने में तैनात एस आई जगमोहन राणा दिन रात सेवा दे रहे हैं। रायपुर थाना के अंतर्गत रेड स्पॉट भगत सिंह कॉलोनी को सील कर दिया गया था इस क्षेत्र में रायपुर पुलिस द्वारा ना सिर्फ भोजन इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है बल्कि जरूरतमंदों को सभी प्रकार की मदद पहुंचाई जा रही है। श्री राणा को कोरोना वारियर्स चुुनेे जाने से रायपुर पुलिस का मनोबल बढ़ा है। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लड़ाई में प्रथम पंक्ति में खड़े होकर अपनी समर्पित सेवाओं के लिए सभी पुलिस कर्मियों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने धन्यवाद दिया। सभी पुलिस कर्मियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। Post navigation कांस्टेबल संजय गुर्जर के परिजनों को सीएम राहत कोष से 10 लाख देगी सरकार कुप्रचार को लेकर कुंवर जपेंद्र सिंह को भाजपा ने दिया नोटिस