पौड़ी।  कोटद्वार पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सहयोग देने वाली संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र दिए जाने के अभियान के अंतर्गत आज प्रधानाचार्य विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार को प्रशस्ति पत्र दिया गया पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने हेतु चलाए जाए इस अभियान के तहत यह प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत जागरुकता अभियान के अन्तर्गत जनपद के स्कूल/कालेज के बच्चों को यातायात नियमों का पालन, प्रबन्धन एवं जागरुकता अभियान से सम्बन्धित पुलिस बल के समर्थन हेतु जनपद के प्रिसिंपल/प्रधानाचार्य को चिन्हित करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किये जाने हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 28.05.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री दलीप सिंह कुँवर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री प्रदीप कुमार राय द्वारा सर्किल कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत श्री हरिचरण चतुर्वेदी प्रधानाचार्य, मेहरबान सिंह कण्डारी विद्या मंदिर इण्टर कालेज कोटद्वार को यातायात सुधार व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात जागरुकता के अन्तर्गत अपने संस्थान के बच्चों को यातायात नियमों का पालन/प्रबन्धन एवं जागरुक के सम्बन्ध में यातायात पुलिस को महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इनके उत्साहवर्धन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री प्रदीप कुमार राय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *