देहरादून। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर ठंड से बचने की सलाह दी है। विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि उत्तराखंड के कई हिस्सों में एक सप्ताह के दौरान ठंड काफी बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट आयेगा। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाने अपील की है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के (अधिकतम व न्यूनतम) तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में अंतर 18 डिग्री से भी ज्यादा है। इस स्थिति में ठंड से फ्लू के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम बना हुआ है। अगले एक हफ्ते तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है तथा ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। Post navigation उत्तराखंडः 413 नए कोरोना के मरीज मिले, 12 की मौत भारत के रुख से चीन बैचेनः अजय भट्ट