उत्तराखंड

मौसम का मिजाज फिर बदला, मसूरी में हुआ साल का पहला हिमपात 

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हैं। मसूरी में साल का पहला हिमपात हुआ है। बर्फ दो से तीन इंच तक जम चुकी है। वीकेंड के चलते मसूरी में काफी पर्यटक पहुंचे। काफी संख्घ्या में पर्यटक पहले से ही मसूरी में रुके हुए हैं।

मसूरी में सुबह 10.30 बजे से बर्फ की फाहे गिरनी शुरू हुई। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड बढ़ बढ़ गई है। मुख्य बाजार की छतों पर बर्फ जमने शुरू हो गई, वहीं मसूरी में बर्फ गिरने से पर्यटक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पर्यटकों ने बर्फ में काफी एंजॉय किया। हरियाणा से आई पर्यटक रंजना का कहना था कि उन्होंने बर्फ को कभी भी गिरते हुए नहीं देखा और मसूरी आकर उनका यह सपना पूरा हो गया, जिससे वह और उनका परिवार काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर कंप कपाती ठंड पड़ गई है लेकिन बर्फ को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्हें ठंड का भी एहसास नहीं हो रहा है। उन्होंने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे यहां आकर बर्फ का इंजॉय करें। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अठखेलियां कर रहा है। नया साल लगने के साथ ही जहां मौसम ने करवट बदली और दो जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ तो मैदानों में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। धनोल्टी और सुरकंडा की पहाडियों पर हुए हिमपात के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार छह और सात जनवरी को प्रदेश में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *