देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सरकार का कदम गैर जरूरी और अलोकतांत्रिक था और उसने संविधान तथा लोकतंत्र की पवित्र भावनाओं की हत्या करने का काम किया है। कंाग्रेस पार्टी का विधानसभा, भारत के संविधान व देष की संवैधानिक संस्थाओं पर पूर्ण विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजनीति को जिस तरह से कलंकित और कलुषित करने का काम किया, देष की प्रबुद्ध जनता उनके द्वारा किये गये इन पापों का आने वाले समय में निश्चित रूप से संज्ञान लेगी, क्येांकि लोकशाही एवं प्रजातांत्रिक पद्धति में जनता की अदालत सर्वोच्च अदालत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उत्तराखण्ड, अरूणाचल प्रदेश, उडीसा, विहार तथा दिल्ली प्रदेष की सरकार को इसी प्रकार अलोकतांत्रिक रूप से षडत्रयंत्र कर गिराने का भी कुत्सित प्रयास किया गया। परन्तु उत्तराखण्ड में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से लोकतंत्र, भारतीय संविधान व संवैधानिक संस्थाओं की जीत हुई तथा आज महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे से एक बार फिर से इतिहास दोहराया गया तथा अंत में लोकतंत्र की ही जीत हुई। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर भाजपा को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम पर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया तथा मिष्ठान वितरण किया।
महाराष्ट्र प्रकरण पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा को समझ लेना चाहिए कि धनबल एवं बाहुबल से सच्चाई को हराया नहीं जा सकता है। उन्होंने इस प्रकरण को भारतीय राजनीति में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उन राज्यों की महान जनता भाजपा को सबक जरूर सिखायेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता डाॅ. आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह,, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, दीप बोहरा, भरत शर्मा, राजेश चमोली, नवीन पयाल, इलियास अंसारी आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed