देहरादून। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने किया। उन्होंने श्रेष्ठ भारत के लुप्त होते महत्व तथा भारत के गौरव का संरक्षण पर प्रकाश डाला। पर्यवेक्षक विनीत सिंघल ने प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रांतीय महासचिव डॉ. सतीश अग्रवाल ने भारत विकास परिषद की स्थापना का दर्शन, क्रियाकलापों का विवरण तथा अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पुष्पक ज्योति-निदेशक नागरिक सुरक्षा एवं कमांडेंट जनरल होमगार्ड, उत्तराखंड ने भी पधारकर शुभकामनाएं प्रदान की, तथा उपस्थित स्कूली बच्चों के समक्ष समाज को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से कैसे रोका जाए,एक पंक्ति में उत्तर देने के लिए कहा। भारत को जानो प्रतियोगिता का संचालन तत्काल प्रश्नोतरी के माध्यम से शालिनी कोठियाल तथा अरुणा चावला ने किया। समारोह में विनीत सिंघल, डोली डबराल, प्रांतीय संरक्षक इं गोपाल कृष्ण मित्तल, जे के मोंगा, रश्मि मोगा, बी पी गुप्ता, अनुराधा सिंघल, सुंदर श्याम कुकरेती, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, अंजना माहेश्वरी, अरुणा चावला, जितेन्द्र नांगलिया, उमा विक्रम, रुचि अग्रवाल, शालिनी कोठियाल, इं केडी शर्मा, कृष्ण कांत अरोड़ा, पुष्पा भल्ला, डॉ एनएल अमोली, संजय भटनागर, योगेश अग्रवाल, हेमलाल गर्ग, रोहित कोचगवे, डिंपल ,निलेश अग्रवाल, ए डी भारद्वाज, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, डॉ वी बनर्जी, जीके मेंदोला, रोशनलाल अग्रवाल, डॉ एस के गोविल, डा आर डी अग्रवाल, पवन शर्मा, पी सी डंगवाल, आर सी गर्ग, रजनीश सिंघल, गोपाल कुमार, तरुणा सिंघल, नितिन कुमार, अंबिका प्रसाद गैरोला, धनप्रकाश गोयल आदि अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग प्रथम स्थान मदरलैंड स्कूल कोटद्वार प्रांजल भट्ट, विनीत भंडारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में द्रोण स्थली आर्ष कन्या गुरुकुल, किशनपुर की प्रीति राय व शिवि राय ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान डीएवी पंचपुरी हरिद्वार, तृतीय स्थान सरस्वती इंटर कालेज कोटद्वार के मेहरबान सिंह ने प्राप्त कियां यह जानकारी मीडिया सह प्रवक्ता योगेश अग्रवाल ने दी।





