रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर भक्तों ने दर्शन कर भगवान भैरवनाथ का आशीर्वाद लिया। भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में सायंकालीन आरती भी बंद हो गई है। भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर भक्तों ने दर्शन कर भगवान भैरवनाथ का आशीर्वाद लिया। भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में सायंकालीन आरती भी बंद हो गई है। 29 अक्टूबर को केदारनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ के मुख्य पुजारी केदार लिंग, पश्वा अरविंद शुक्ला व अन्य लोग भैरवनाथ के मंदिर में पहुंचे। यहां पर विधि-विधान के साथ पूजा की गई। मुख्य पुजारी ने भगवान भैरव का श्रृंगार किया। Post navigation उत्तराखण्ड राज्य देश में आपराधिक दृष्टि से सबसे कम राज्यों में से एक उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए