रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के कपाट पूर्व निर्धारित तिथि 29 अप्रैल को ही खुलेंगे। केदारनाथ के रावल, तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
सरकार ने कल केदारनाथ और बद्रीनाथ की कपाट खुलने की तारीख में बदलाव किया था। केदार-बद्री के कपाट खुलने की नई तारीख क्रमश: 14-15 मई को तय हुई थी।
तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद अब केदारनाथ को मंदिर के कपाट पूर्व निर्धारित तिथि 29 अप्रैल को ही खुलेंगे।
बता दे कल मुख्यमंत्री आवास में श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ के संबंध में बैठक की गई। बैठक में टिहरी की महारानी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना है। भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के संबंध में भी चर्चा की गई। धार्मिक परम्परानुसार संबंधित धर्माचार्यों द्वारा भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन एवं समय निर्धारित किया जाएगा।





