उत्तराखंड

बंशीधर भगत के वाहन के सामने कर्मचारी नेता ने किया हंगामा

गैरसैंण। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनरल ओबीसी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि पूरे देश और तमाम राज्यों में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। दीपक जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के वाहन के सामने भी हंगामा किया। जिसके बाद यहां जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  विधायकों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा के जनरल ओबीसी कार्यकर्ता गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंचे हैं। सदन में बुधवार को 2020-2021 का बजट पेश होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *