देहरादून। फिल्म अभिनेता रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष के साथ सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने आठ बजे भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में पूजा की।
इस दौरान रजनीकांत ने देश की समृद्धि और अपने परिवार की सुख शांति मांगी। इसके लिए उन्होंने बेटी और दामाद के साथ भगवान बद्रीनाथ के वेद पाठ में हिस्सा किया। रजनीकांत मंकी कैप, शॉल और गल्वज पहनकर मंदिर पहुंचे थे। जिससे उनके प्रशंसक उन्हें पहचान नहीं पाए। बद्रीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद वे लौट गए। गौर तलब है कि फिल्म अभिनेता रजनीकांत इन दिनों उत्तराखण्ड में अपनी अध्यात्मिक यात्रा पर है। बीते रोज उन्हांेने अपनी पुत्री के संग बाबा केदारनाथ के दर्शन भी किए थे।




