देहरादून।उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 423 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 56493 हो गई है। 24 घंटे के अन्दर1 8 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज मिले मरीजों की तुलना में दोगुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 56493 हो गई है। गुरुवार को 11586 सैंपल निगेटिव मिले हैं।  देहरादून जिले में सबसे अधिक 150 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 62, अल्मोड़ा में 49, हरिद्वार में 37, पौड़ी में 28, ऊधमसिंह नगर में 22, उत्तरकाशी में 21, रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी में 12, पिथौरागढ़ में 12, बागेश्वर में आठ, चंपावत जिले में पांच कोरोना मरीज मिले हैं। आज प्रदेश में 833 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 49631 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 5682 हो गई है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की रिकवरी दर 87.85 फीसदी हो गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *