देहरादून/। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से 4 बार सांसद रहे व  पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत  ‘बचदा’ का रविवार को निधन हो गया है, वे कोरोना पॉजिटिव होनेेे के बाद उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (AIIMS) में भर्ती थे। शनिवार रात को उन्हें फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। शनिवार को जब उन्हें लाया गया था तो उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन एम्स में उनकी दोबारा कोरोना की जांच की गई, जिसमें वे संक्रमित पाए गए थे। 

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। श्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है। नैनीताल और उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बचदा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया। 

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बच्ची सिंह रावत के निधन को प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय होकर विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया है। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *