उत्तराखंड

पुष्कर धामी मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल होने के संकेत

देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर धामी मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल होने के संकेत मिल रहे है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। धामी सरकार कुछ कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है और उनके स्थान पर नए चेहरों को मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे। भाजपा हाईमान से मुलाकात के बाद सीएम धामी का कहना था कि कैबिनेट विस्तार या बदलाव पर फिलहाल कोई बात नहीं हुई।
राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो विधानसभा बैकडोर भर्तियों में एक कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा स्पीकर का जमकर नाम उछला है, जिससे भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई है। जबकि, एक कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ्य कारणों की वजह कुछ खास परफॉरमेंस नहीं दिखाई दे रहा है। धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट विस्तार चर्चाएं गरमा रही थीं।
सूत्रों की बात मानें तो, विधानसभा बैकडोर भर्ती और उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग- यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले पर सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भी सीएम धामी हाईकमान को अपडेट देंगे। पेपर लीक से जुड़े मामले मे एसटीएफ (STF) द्वारा अभी तक 35 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में नेताओं के करीबी और रिश्तेदारों को हटाया जा सकता है। फिलहाल, जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे में अब देखना यह दिलचस्प होगा कि रिपोर्ट के बाद सरकार बैकडोर भर्ती पर क्या कार्रवाई करेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *