देहरादून। पिथौरागढ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी। आज सुबह जिले के नाचनी में भूकंप आया। इसके झटके आसपास के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी भी जान माल के हानि की सूचना नहीं है। कुमाऊं क्षेत्र में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कई स्थानों पर दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र के मुताबिक सुबह 7 बजकर 29 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के नाचनी में था। रिक्टर पैमाने पर इसका परिमाण 4.5 आंका गया। यह 10 किमी की गहराई में था। केंद्र के अनुसार भूकंप झटके पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर व नैनीताल के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप से कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे लोगों में दहशत मची रही। वहीं, पौड़ी जिले के कालागढ़ में भी हल्घ्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कालागढ़ डैम प्रशासन के अनुसार कालागढ़ डैम पूरी तरह सुरक्षित है। Post navigation कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पांच दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ के लिए रवाना इगास पर अवकाश का फर्जी आदेश वायरल करने वाले शख्स की हुई पहचान