विकासनगर। साहिया क्वानू मार्ग पर बुधवार सुबह दस बजे नंदा वर्मा पुत्र सेरू निवासी नराया तहसील चकराता अपने रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह पुत्र सीताराम निवासी डोडा जिला मुजफ्फरनगर यूपी के साथ नराया गांव जा रहे थे। तभी फेडोलानी के पास पहाड़ी पर दोनों के पैर फिसल जाने से दोनों गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों को जब जानकारी मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से सीएचसी साहिया पहुंचाया। जहां दोनों की मरहम पट्टी की गयी। दोनों को गंभीर चोटें होने के कारण हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया गया है। रेस्क्यू अभियान चलाने वाले ग्रामीणों में भगत सिंह, सुंदरराम, नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, दलीप वर्मा, कुमदास आदि शामिल रहे। Post navigation आयुष छात्रों के समर्थन में क्षेत्रीय विधायकों को सौंपेंग ज्ञापन गोवंश के साथ एक गिरफ्तार