देहरादून। भाजपा का दावा है कि लोगों में पंचायत चुनाव को लेकर जो उत्साह देखा जा रहा है उससे साफ हो चुका है कि गांव की सरकार बनाने में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। यह बात शनिवार को भाजपा नेता डा. देवेन्द्र भसीन द्वारा कही गयी। उन्होंने कहा कि दो चरणों के लिए हुए मतदान का जो प्रतिशत रहा है वह मतदाताओं का उत्साह भाजपा की जीत का भरोसा दिलाने वाला है। उन्हांेने कहा कि अब केन्द्र व राज्यों के बाद गांवों में भी भाजपा की सरकार होगी, जो समग्र विकास के लिए जरूरी है। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ और सबका विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार आम आदमी के हित के लिए पूरी तरह से काम कर रही है। इसका लाभ चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियो को मिलेगा। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश मे भाजपा की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से जनता पूरी तरह से प्रभावित है। Post navigation प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, अटैचमेंट न किए जाने के आदेश, इसके बावजूद 73 चिकित्सक अभी अटैचमेंट पर छोटे-छोटे कामों से समाज में लाया जा सकता है परिवर्तनः हरक सिंह रावत