देहरादून। नशे में धुत डाक्टर की कार ने बीती देर रात तीन बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर रात अम्बीवाला गुरुद्वारे के पास नशे में धुत डॉक्टर ने तीन बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कार सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी.वहीं थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों की तहरीर आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *