रुद्रपुर। भगवानपुर और भुरारानी क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला भगवानपुर का है जहां एक व्यक्ति ने अपने घर के पीछे अमरूद के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते 17 अप्रैल को पत्नी से झगड़ा कर कहीं चला गया था। जिसका शव रविवार सुबह अमरूद के पेड़ में लटका हुआ मिला। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना भुरारानी की है। जहां पर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिक ने पंखे की कुंडी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया तो कमरे से किसी भी तरह की हरकत नहीं सुनाई दी। जिसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो श्रमिक पंखे की कुंडी से लटका हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। श्रमिक श्याम बाबू मूल रूप से छपरा का रहने वाला था और किराए पर भुरारानी में रहता था। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि दो लोगों के द्वारा आत्महत्या की गई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *