उत्तराखंड

देहरादून जिले के कुछ पाबंद क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त किया गया

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित हरश्रीनाथ गली खुड़बुड़ा मौहल्ला, नगर निगम ऋषिकेश क्षेन्त्रातर्गत रेलवे रोड ऋषिकेश, ग्राम गढी मयचक ऋषिकेश क्षेत्र को लाॅकडाउन किया गया था। उपरोक्त कन्टमेंन्ट क्षेत्रों की  28 दिन की एक्टिव सर्विलांस के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू की रोकथाम  के लिए विभिन्न कार्यों  हेतु अन्टाइड मद से  मुख्य चिकित्सधिकारी कार्यालय को एम्बुलेंस क्रय करने हेतु रू0 14 लाख एवं  नगर आयुक्त नगर निगम कार्यालय को डेंगू की रोकथाम के लिए 30 फागिंग मशीन क्रय करने हेतु लगभग रू0 24 लाख एवं जिला पंचायत को राज्य आपदा मोचन निधि मद से क्वारेंटीन सेन्टरों में प्रभावितो के आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री एवं साफ-सफाई व्यवस्था हेतु  रू0 15 लाख की धनराशि स्वीकृति प्रदान की गयी है।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 23 मोबाईल वैन के माध्यम से 145 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 48 निराश्रित पशुओं जिसमें, सभी  गौवंश को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 1496 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 20604 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 187 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे रू0 164.96 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर  पंहुचे 197 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 188 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक  काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 167 व्यक्ति पंहुचे इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 190 तथा काठगोदाम हेतु 152 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 36 काॅल प्राप्त हुई हैं,जिनमें 32 पास हेतु तथा 4 काल अन्य से सम्बन्धित प्राप्त हुंई।
—————————————————
देहरादून जिलें में कोरोना संक्रमितों की संख्या 712 पहुंची
देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 75 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये तथा 179 सैम्पल प्राप्त हुए, जिनमें 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 712 हो गई है, जिनमें 114 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 344 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आशा कार्यकर्तियों की द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में  व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आतिथि तक 14637 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड रायपुर एवं सहसपुर अन्तर्गत 11590 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज शहरी क्षेत्र सहित कालसी एवं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत 253 को-मोर्बिडिटी अवस्था के व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 556 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोलरूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 345 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 81 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। आज विभिन्न चिकित्सालयोंध् स्वास्थ्य कार्मिकों को 17 एन-95 मास्क, 600 ट्रिपल लेयर मास्क, 2 पी.पी.ई किट, 350 वीटीएम वायल, 8 सेनिटाइजर, 75 सर्जिकल गलब्स, 397 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *