हरिद्वार/देहरादून। शहीद राजा विजय सिंह स्मारक एवं कन्या शिक्षा प्रसार समिति की ओर से गांव कुंजा बहादुरपुर (हरिद्वार) में स्वतंत्रता संघर्ष के शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने कहा कि देश के गौरवमयी इतिहास से आम जनता को जानने नहीं दिया। 1857 की क्रांति के बारे में चार लोगों को ही पता है, लेकिन कुंजा बहादुरपुर गांव में क्रांति की शुरुआत 8 मार्च 1822 को हुई।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास वीरता से भरा हुआ है। 17वीं शताब्दी से ही यहां की नारियों ने भी विदेशी आक्रांता को भगाने का काम किया। आज भी उत्तराखंड के अंदर वीरता के एक से शौर्य गाथा हुई, लेकिन इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि देश के सभी महानुभाव स्घ्वतंत्रता सेनानियों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इससे पहले उपराष्घ्ट्रपति ने रुड़की के निकट कुंजा बहादुरपुर गांव में 1824 के स्वाधीनता संघर्ष के शहीद राजा विजय सिंह की प्रतिमा पर सादर पुष्पांजलि अर्पित की। आज सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दिल्ली से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, प्रमुख सचिव उत्पल कुमार, डीजीपी अनिल रतूड़ी सहित मौजूद अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एमआइ17 हेलीकॉप्टर से रुड़की के लिए रवाना हुए। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट के अंदर व बाहर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए थे। रुड़की के कुंजापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब पौने एक बजे रुड़की से हेलीकॉप्टर के जरिए आइएमए हेलीपैड पहुंचे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *