दून के तीन होटलों को सरकार ने किया अधिग्रहित
देहरादून। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी देहरादून के तीन होटलों को सरकार द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है। इनमें होटल वाईस राय इन, स्काई स्कैपरस और दून कैसल शामिल हैं। दून अस्पताल में भर्ती सात जमातियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं दून अस्पताल में आज कोरोना से मिलते-जुलते लक्षणों की शिकायत लेकर 67 मरीज पहुंचे। जिन्हें डॉक्टरों ने जरूरी परामर्श और दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी। ऋषिकेश में श्यामपुर की ग्रामसभा भट्टोवाला में पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर दोपहर एक बजे से रात दस बजे तक गांव में आवाजाही पर रोक लगा दी है। यहां लोगों ने बल्लियां लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। रायवाला में भी लगाए गए हैं। डोईवाला में कई कॉलोनियों को लोगों ने खुद ही सील कर दिया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *