देहरादून। दून अस्पताल में खाने को लेकर कोरोना संदिग्ध जमातियों ने जमकर हंगामा काटा और स्टाफ से भी बदतमीजी की। अस्पताल प्रबंधन ने डीआईजी अरूण मोहन जोशी से की शिकायत की, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जमाती शांत हुए।

देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध जमातियों ने शुक्रवार को भोजन को लेकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि जमाती स्टाफ से बदतमीजी कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के बुलाने पर पहुंची पुलिस ने वार्ड में जाकर उन्हें हंगामा न करने की सख्त हिदायत दी। उसके बाद वे शांत हुए। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने उनकी डाइट के हिसाब से भोजन बढ़ाने के निर्देश कैंटीन संचालक को दिए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *