देहरादून। विश्व शांति, भारत पुनः विश्व गुरु पद पर आसीन हो, नारी नारायणी पद पर सुशोभित हो, देश के चहुंमुखी विकास, देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ आज माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में चल रहे विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ पूर्णाहुति दी गई।
इस अवसर पर विशेष कन्या पूजन, भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने नारी तू नारायणी अभियान के अन्तर्गत नारी को दया, ममता, संस्कृति और संस्कारों की खान बताया और कहा कि नारी शक्ति और युवा शक्ति संस्कृति और संस्कारों द्वारा मिलकर ही भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन कर सकते हैं। आज के कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, नीरज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पंडित जनार्दन नौटियाल, गीता जोशी, संतोष, भुवन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *