देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी 15 नवम्बर को देहरादून यात्रा के दौरान अन्य कार्यक्रमों के साथ उत्तराखंड के पाँच जिलों में नव निर्मित भाजपा कार्यालयों का देहरादून से एक साथ उद्घाटन भी करेंगे। श्री नड्डा के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने बैठक ली। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवम्बर को अपनी देहरादून यात्रा के दौरान जहाँ विभिन्न बैठकों आदि में भाग लेंगे वहीं उनके द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के पाँच जिलों में नव निर्मित पाँच कार्यालयों का भी औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।ये कार्यालय हरिद्वार, अल्मोडा. बागेश्वर, चमोली व चम्पावत में बने हैं। उन्होंने बताया कि आज भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने प्रदेश कार्यालय पर श्री नड्डा की देहरादून यात्रा के बारे में बैठक ली। बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई व रूपरेखा पर विचार करने के साथ तत्काल कार्यप्रारम्भ करने का निर्णय हुआ। बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल व पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत मित्तल उपस्थित थे। Post navigation मनमानी फीस वसूली के खिलाफ आयुष छात्रों का आन्दोलन जारी डीएम ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य को हासिल करने के टिप्स दिए