उत्तराखंड

जेएनयू की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन 

देहरादून। उत्तराखंड में जेएनयू की घटना के विरोध में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। सोमवार को एनएसयूआई ने देहरादून में इस घटना के खिलाफ अपना रोष जताते एबीवीपी का पुतला दहन किया। इसके साथ लैंसडॉन चैक पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला जलाया। इसी मामले के विरोध में हल्द्वानी बुद्धा पार्क में भाकपा माले और परिवर्तन कामी छात्र संगठन ने गृह मंत्री अमित शाह और जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका।
  ननकाना साहिब के गुरुद्वारे में हुए हमले के विरोध में आज सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देहरादून स्थित डीएम ऑफिस में प्रदर्शन किया। वहीं उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमला और सिख युवक की हत्या के विरोध में उन्होंने अपना विरोध जाहिर किया। हल्द्वानी में एनआरसी और सीएए के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली रामलीला मैदान से बुद्धा पार्क तक भाजपा पदाधिकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हेमंत द्विवेद, प्रकाश हरबोला और भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय के नेतृत्व में निकाली गई।
—————————————————

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
THREADS