उत्तराखंड

जितेन्द्र रावत मोनी उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण सलाहकार ने सीएम राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत जितेन्द्र रावत मोनी उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद द्वारा अपने एक माह के वेतन की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सौंपी। इसके साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से महाराणा प्रताप विचार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु उन्हें 01 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि का चेक सौंपा। महाराणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष रतन सिंह चैहान ने बताया कि विगत 10 वर्षों से महाराणा प्रताप विचार मंच महाराणा प्रताप की जयंती समारोह को मनाता रहा है लेकिन इस वर्ष महाराणा प्रताप की 481वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विचार मंच के अध्यक्ष रतन सिंह चैहान, योगेंद्र पुंडीर, सचिन चैहान, प्रो0 अनुज शर्मा, पवन कुमार, राजकुमार, डॉक्टर दीपक सोम एवं अवधेश चैहान उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *