28 Jun 2025, Sat

जाखन में महिला की हत्या, घर में लूट 

देहरादून। देहरादून में पॉश इलाके में महिला की हत्या और लूट के मामले से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, जाखन के दून विहार इलाके में शाम करीब चार बजे घटना हुई। महिला के पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त महिला गुलशन चड्ढा (65) पत्नी प्रवेश चड्ढा घर में अकेली थी। करीब 4.30 बजे महिला के पति घर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में थी। घर में सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृश्या महिला को नशीला पदार्थ देने की बात सामने आ रही है। मृतक महिला गुलशन चड्ढा सीडीए में ऑडिटर पद से रिटायर थीं। उनके पति होटल संचालक हैं और बेटा व बहु बैंक में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *