हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के निकट चल रही थाल सेवा से अब तक ढाई लाख से ज्यादा जरूरतमंदों की भूख को मिटाया गया है।
थाल सेवा भोजन 5 रु में दिए जाने की सेवा को हल्द्वानी की बारह सदस्यीय संस्था,लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन चला रही है 18 अक्टूबर 2018 को शुरू की गई इस सेवा में प्रतिदिन करीब एक हज़ार लोगोंं को दिन में 12 से 2 बजे तक, भोजन 5 रु में कराया जाता है। जिनमे ज्यादातर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आये मरीज और उनके तीमारदार लोग होते है।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया की थाल जनसेवा जनमानस की भागीदारी है एक दिन की सेवा जोकि राशन के लिए होती है उसके लिए 5 हज़ार रु का सहयोग थालसेवक से लिया जाता है कोई स्मृति में कोई जन्मदिन में कोई वैसे ही सहयोग देता है।
संस्था के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि संस्था के जरिये अभी तक करीब तीन सौ लोगो को थाल सेवक बनने का सौभाग्य मिला है साथ ही अगले करीब दो सौ दिनों के लिए थाल सेवक अपनी बुकिंग करवा चुके है।
संस्था के महामन्त्री राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि देश विदेश से लोग थाल सेवक बने है जोकि रोजाना पांच हज़ार रु ऑनलाइन भेज कर अपना योगदान देते है।
कोषाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि टीम थाल सेवा का लक्ष्य एक हज़ार जरूरमंद लोगो को भोजन देने का रखा हुआ है।भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
संस्था के सदस्य हरित कपूर और रक्षित वर्मा ने बताया कि सभी सदस्य बारी बारी से भोजन वितरण सेवा की जिम्मेदारी लेते है सभी कार्य सेवा भाव से चल रहे है,
सदस्य राजीव बग्गा, प्रवीण मित्तल ने बताया कि उनकी संस्था रोटी बैंक और वीरांगना के जरिये करीब सौ भोजन थाल का भी प्रबंध करती है।
सदस्य अतुल वर्मा और राजीव वाही ने बताया कि भोजन निर्माण के लिए और भोजन गुणवत्ता परखने के लिए समय समय विशेषज्ञ बुलाये जाते है। डाटा मेंटेन करने की सेवा करने वाली स्वाति कपूर,भोजन वितरण के लिए संजय बग्गा, जितेंद्र जोशी,दयाल पांडे,भोजन प्रबंधक सरयू प्रसाद,शेफ़ दिनेश,महेंद्र ,लवकुश,आदि भी रोजाना क्रम से अपनी सेवा देते है।