देहरादून। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने थाना ऋषिकेश में 06 माह से लम्बित लूट के मुकदमें का अब तक अनावर्ण न होने को गम्भीरता से लेते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को अपने पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में बेस्ट वर्कआउट करने वाले निरीक्षक, उपनिरीक्षक की टीम गठित कर उक्त घटना का अनावर्ण हेतु निर्देशित किया गया है।
आज उक्त घटना से अनावर्ण हेतु ऋषिकेश से आये व्यापार मण्डल के प्रतिनीधियों द्वारा अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मिले तथा उन्हे बताया कि 19 मई 2019 को उनके क्षेत्र में बीरेन्द्र सिंह चैहान को दुकान से जाते समय बदमाशों द्वारा गोली मारकर सोना एवं जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। परन्तु उक्त घटना को 06 माह बीत जाने के बाद भी अब तक अनावर्ण नही हुआ है। तथा बीरेन्द्र सिंह चैहान ही परिवार का एक मात्र सहारा थे जो गोली लगने से दिव्यांग हो गये हैं। जिससे उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *