उत्तराखंड

चोरी के माल के साथ शातिर गिरफ्तार

देहरादून। थाना नेहरू काॅलोनी पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया।
 वादिनी आशा बिष्ट पत्नी स्व0 हरि सिंह निवासी दीपनगर द्वारा थाने पर आकर एक प्रार्थना पत्रा दिया कि दिनांक 16 अक्टूबर को  वह अपने रिश्तेदारी में हरिद्वार गई थी तथा घर पर ताला लगा था।  दिनांक 18 अक्टूबर  को जब घर वापस लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के कमरे में रखी अलमारी से पांच सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी तथा कुछ नगदी करीब  70000/- किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए हैं। प्रार्थिनी की उत्तफ तहरीर पर थाना नेहरू काॅलोनी में धरा 457,380 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दिनांक 19 अक्टूबर  को मुकदमा उपरोत्तफ में माल मुल्जिमान की  तलाश में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की एक  व्यत्तिफ मुकदमा उपरोत्तफ से संबंध्ति घटना में चोरी गए माल को बेचने की पिफराक में दीपनगर से शांति विहार होते हुए मथुरा वाला चैक की तरफ आ रहा है।  इस सूचना पर नेहरू काॅलोनी पुलिस टीम द्वारा त्वरित  कार्यवाही करते हुए  मुखबिर द्वारा बताए एक व्यत्तिफ को शांति विहार में पकड़ा, जिसके द्वारा मुकदमा उपरोत्तफ से संबंध्ति घटना को करना स्वीकार किया तथा पूछताछ में बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व एमडीडीए केदारपुरम में भी एक बंद घर में रात्रि में ताला तोडकर चोरी की थी।  जिसकी जामा तलाशी में चोरी से संबंध्ति चोरी का माल  जिसमें  5 पीली धतु की चेन , एक पीली धतु की लेडीस अंगूठी  तथा घ् 49850/-  नगद बरामद हुए और बताया कि  कुछ रुपए मैंने खाने-पीने व नशे करने में खर्च कर दिए हैं तथा इसके अतिरित्तफ मु0अ0सं0 309/19 से संबंध्ति  चुराया माल एक पीली धतु की जेंट्स अंगूठी, एक जोड़ी पीली धतु के टाॅप्स,  एक जोड़ी सपफेद धतु के बिछुवे तथा हेमा देवी के नाम का आधर कार्ड बरामद हुआ।  आधर कार्ड के बारे में बताया की यह एमडीडीए केदारपुरम वाले घर में चोरी करने के दौरान चुरा लिया था, जिसका इस्तेमाल सिम लेने आदि में करना चाहता था।  अभियुत्तफ को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान किशन निवासी ग्राम पटकापुर थाना सोरों, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दीपनगर, थाना नेहरू काॅलोनी के रूप में हुई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *