देहरादून। रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में दस किलोमीटर भूमि के अंदर था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि दोपहर में एक बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। बीते 19 नवंबर को भी उत्तराखंड के चंपावत, पंतनगर, गरुड़, रानीखेत और कौसानी में करीब 5.1 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। Post navigation हेमवती नंदन बहुगुणा ने कभी परिस्थितियों के साथ समझौता नहीं कियाः सीएम दो युवकों समेत गंगनहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक लापता