चमोली। जिले मे इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक ओवर लोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड, वाहन चलाते समय फोन पर बात करने, बिना लाइसेन्स व हेलमेट व सीट बैल्ट न लगाने पर 1958 वाहनों के चालान कर 32.66 लाख चालान शुल्क वसूला गया है। परिवहन विभाग ने ओवर लोडिंग पर 33, नशे में वाहन चलाने पर 06, बिना हैलमेट के 130, सीट बैल्ट न लगाने पर 114 वाहनों के चालान किए हैं तथा 89 ड्राइविंग लासेंन्स भी निरस्त किए है। पुलिस विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर न्यायालय को भेजे गए मामलों के अतिरिक्त 27510 वाहनों का चालान कर 36.49 लाख चालान शुल्क की वसूली की है तथा 173 वाहनों के डीएल निरस्तीकरण हेतु परिवहन विभाग को भेजे गए हैं। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार चनियाल, एआरटीओ आॅल्विन राॅक्सी, पुलिस विभाग से पेशकार विनोद चैरसिया सहित एनएच, बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी व सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *