चमोली/लैंसडाउन । चमोली का लाल आनंद सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जवान की हृदय गति रुकने से मौत हुई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में सेवारत थे। 10 हफ्ते के प्री ड्रिल कैडर के लिए लैंसडाउन में तैनात थे। नायाब सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। जानकारी मिली है कि वो व्यायाम कर रहे थे और अचानक वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई और पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में उनका अंतिम संस्कार किया गया। Post navigation उत्तराखंड में मौसम ने ली करवटः पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदान में बारिश से बढ़ी ठिठुरन राष्ट्रीय सरस मेला-2021 का शुभारम्भ