देहरादून।  उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक गुरुवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण  निर्णय लिए गए। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार घस्यारी कल्याणकारी योजना शुरू करने जा रही है। कैबिनेट ने आज अपनी मंजूूरी दे दी है। इस योजना के तहत सस्ते गल्ले की तरह प्रदेश में 7771 केंद्रों के माध्यम से गांवों तक पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराया जाएगा।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलेः
  •  घस्यारी कल्याण योजना को कैबिनेट की मंजूरी
  • संस्कृत शिक्षा विभाग के 57 शिक्षकों को 155 शिक्षकों में समायोजित किया गया
  • वन भूमि पर दी गयी लीज के नवीनीकरण और नई लीज नीति को मंजूरी दी गई
  •  उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार अधीनस्थ सेवा नियमावली संशोधन को मंजूरी, 10 साल की सेवा के बाद सब इंस्पेक्टर बन सकेंगे इस्पेक्टर
  •  उत्तराखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन प्रोत्साहन एवं सुविधा अधिनियम 2020 की धारा 87 में संशोधन
  • कोविड-19 के उपचार हेतु डेडीकेटेड 600 बेड के अस्पताल, जिसमें 50 आईसीयू बेड सम्मिलित होने के संबंध में निर्णय लिया गया
  • जल जीवन मिशन में दो पदों को मंजूरी, अपर परियोजना निदेशक और एसई पदों को मंज़ूरी दी गई

 

 

 

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *