उत्तराखंड

घर से गायब बालक को पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के हवाले

देहरादून। पुलिस ने एक बालक को सहसपुर बाजार से देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़कर उसके परिजनों को सौप दिया है।
बीती देर रात करीब 1 बजे एक बालक आयु लगभग 12 वर्ष सहसपुर बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ मिला, जिससे चीता कर्मी आरक्षी दिनेश सेमवाल व आरक्षी बिजपाल द्वारा पूछताछ की गई। तो बालक ने अपना नाम गणेश पुत्र नरेश निवासी झुग्गी बस्ती रामपुर बताया। जिस पर विश्वास करते हुए चीता कर्मियों ने बालक के परिजनों को तलाश किया, चूँकि बालक शातिर किस्म का था व उसने पुलिसकर्मियों को गुमराह करने की नीयत से गलत पता बताया। पुनः पूछताछ करने पर बालक द्वारा अपना पता झुग्गी बस्ती निकट बातापुल,  थाना पौंटा साहिब, जिला सिरमौर बताया गया, जिसे तस्दीक करने हेतु आरक्षी सुनील पुण्डीर द्वारा पौंटा साहिब थाने पर सम्पर्क किया तथा बालक की तस्वीरें और अन्य जानकारी साझा की। प्रेषित जानकारी के आधार पर पौंटा साहिब पुलिस द्वारा दिये गए पते पर जाकर बालक के परिजनों से सम्पर्क किया गया तथा वार्ता कराई गई तो बालक के पिता नरेश द्वारा बताया गया कि बालक पिछले 2 दिनों से घर से गायब है। बालक के पिता को थाने बुलाकर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *