उत्तरकाशी। जनपद के मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जो कि समाप्त हो गया है। जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *