उत्तरकाशी। नौगांव ब्लॉक के सिमलसारी गांव से पांच सौ मीटर दूर डोवका तोक में एक गुफा के अंदर उकेरी गई आकृतियां लोगों के कौतुहल का विषय बनी हुई है। जिन्हें देखने के लिए सिमलसारी के ग्रामीणों समेत धारी कलोगी व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने गुफा में पूजा पाठ करना शुरू कर दिया।
दो दिन पहले सिमलसारी के युवक सचिन, सुशील और अमित अपनी गायों चुगाने डोवका तोक पहुंचे तो वह उत्सुकता बस एक गुफा के अंदर चले गये। काफी लंबी गुफा के अंदर कई तरह की आकृति उकेरी हुई थी। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि गुफा के अंदर जाने के लिए एक दर्जन से अधिक घुमावदार मोड़ हैं तथा अंतर कई तरह की कलाकृतियां उकेरी हुई हैं। धारी के विशालमणी, पितांबर डोभाल, जोगेश्वर आदि ने कहा कि गुफा काफी खूबसूरत है पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है। प्रीतिरा

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed