देहरादून,। जनपद टिहरी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खाड़ी-गजा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा सूमा टिहरी की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में सुनील सकलानी, पुत्र आरपी सकलानी निवासी हेंवली सकलाना गांव की मौत हो गई। वहीं, मदन सिंह (32) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी फलसारी, प्रीतम सिंह उम्र 15 वर्ष पुत्र राजेश सिंह निवासी अदवाणी, महेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निसासी अदवाणी, सावित्री देवी 40 वर्ष पत्नी देवेंद्र प्रसाद निवासी बैरोला, दीवान सिंह उम्र 62 वर्ष पुत्र रतन सिंह गांव कोट और संजय सिंह उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों का मृतक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *