भारत में 28 दिनों में लगभग 80 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लग गए हैं 8 राज्यों में चार-चार लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगे हैं पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में लगभग 80 लाख लाभार्थियों को कोविड के टीके लग चुके हैं। 13 फरवरी, 2021 को प्रातः 8 बजे तक 79,67,647 लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीके लग गए हैं। इनमें से 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी और 2,058,511 फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं। अभी तक टीके लगाने के 1,64,781 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। क्र.सं. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश टीके लगाए गए लाभार्थियों की संख्या 1 अंडमान और निकोबार दीप समूह 3,454 2 आंध्र प्रदेश 3,51,993 3 अरुणाचल प्रदेश 15,098 4 असम 1,25,038 5 बिहार 4,71,683 6 चंडीगढ़ 8,017 7 छत्तीसगढ़ 2,47,745 8 दादर और नगर हवेली 2,890 9 दमन और दीव 1,095 10 दिल्ली 1,77,439 11 गोवा 12,949 12 गुजरात 6,67,073 13 हरियाणा 1,94,124 14 हिमाचल प्रदेश 79,166 15 जम्मू और कश्मीर 1,11,470 16 झारखंड 1,88,095 17 कर्नाटक 4,91,552 18 केरल 3,45,197 19 लद्दाख 2,854 20 लक्षद्वीप 1,776 21 मध्य प्रदेश 5,26,095 22 महाराष्ट्र 6,49,660 23 मणिपुर 19,563 24 मेघालय 12,797 25 मिजोरम 11,332 26 नगालैंड 9,125 27 ओडिशा 3,99,670 28 पुद्दुचेरी 5,510 29 पंजाब 1,01,861 30 राजस्थान 6,06,694 31 सिक्किम 8,335 32 तमिलनाडु 2,27,542 33 तेलंगाना 2,78,250 34 त्रिपुरा 65,288 35 उत्तर प्रदेश 8,58,602 36 उत्तराखंड 1,04,052 37 पश्चिम बंगाल 4,85,054 38 अन्य 99,509 कुल 79,67,647 टीकाकरण के 28वें दिन यानि 12 फरवरी, 2021 को 4,62,637 लाभार्थियों (एचसीडब्लू 94,160 और एफएलडब्लू-3,68,477) को 10,411 सत्रों में टीके लगाए गए हैं। टीके लगाए जाने वाले लाभार्थियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में टीका लगाए गए कुल लाभार्थियों में 8 राज्यों का लगभग 60 प्रतिशत (59.70 प्रतिशत) योगदान है। इन 8 राज्यों में चार-चार लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। कुल लाभार्थियों में अकेले उत्तर प्रदेश का 10.8 प्रतिशत (8,58,602 लाभार्थी) योगदान हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण होने वाली मौत में काफी कमी आई है। 17 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के कारण किसी नये मरीज की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है। 13 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में 1-5 नये मरीजों की मौत होने का पता चला है। जिन 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान किसी नये मरीज की मौत नहीं हुई हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं- तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, पुद्दुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, त्रिपुरा, लक्षदीप, अरूणाचल प्रदेश, दमनदीव और दादर और नगर हवेली। भारत में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1.36 लाख (1,36,571) है। अब सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.25 प्रतिशत ही है। अभी तक 1.06 करोड़ (1,06,00,625) मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11,395 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दी गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 97.32 प्रतिशत है। 81.93 प्रतिशत ठीक हुए नये रोगी छह राज्यों से संबंधित हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,332 नये रोगी ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमशः 2,422 और 486 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 12,143 नये मामले दर्ज हुए हैं। 86.01 प्रतिशत नये मामले छह राज्यों के हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,397 नये रोगियों का पता चला है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कल क्रमशः 3,670 और 483 नये मरीजों का पता चला है। पिछले 24 घंटों में कोविड से 103 लोगों की मौत हुई है। 80.58 प्रतिशत मौत के नये मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 36 मरीजों की मौत हुई, जबकि केरल में 18, कर्नाटक और पंजाब में 8 – 8 मरीजों की जान गई। Post navigation अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हरि सिंह थापा का निधन ग्राहकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत