देहरादून। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं भूतल मंत्री नितिन गडकरी के वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में प्रदेश की स्थिति में चर्चा करते हुए आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि पर बल दिया गया। बैठक में स्वच्छता और शारीरिक दूरी पर बल देते 5 निर्देशो के पालन करने को कहा गया। अनिवार्य रूप से मास्क लगाना,सेनेटाइजर का प्रयोग,लेबर कैम्प में फूड और सेफ्टी की व्यवस्था, एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाना,लेबर ट्रांसपोर्ट के समय सोशल डिस्टेंसिंग।
बैठक मे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राज्य ट्रांसपोर्टर एसोशिएशन से वार्ता की जाएगी। इस सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर निगरानी व्यस्था की समीक्षा की जाएगी। बैठक में कहा गया कि कोरोना के युद्ध को जितना है तथा आर्थिक गतिविधियों में भी सफलता प्राप्त करनी है। सचिवालय परिसर में हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, एवं यशपाल आर्य, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ,सचिव शैलेश बगोली, सचिव अरविंद ह्यांकी, निदेशक खनन डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट इत्यदि प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *